Wednesday, May 16, 2012

[CROMA] Dumping Ground at Galand

 

'डंपिंग ग्राउंड को जमीन दे जीडीए'
गाजियाबाद (ब्यूरो)। गालंद में जल्द ही डंपिंग ग्राउंड बनने की उम्मीद बंधी है। मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में नगर विकास मंत्री आजम खान ने जीडीए अधिकारियों को ग्राउंड के लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जमीन की पहली खेप के रूप में जीडीए 10 एकड़ जमीन शासन को दे चुका है। अभी भी 25 एकड़ जमीन देनी बाकी है।
गालंद में डंपिंग ग्राउंड निर्माण के लिए निजी क्षेत्र के विकासकर्ता से जीडीए को जमीन लेनी है। जीडीए इस जमीन को शासन के नाम करेगा।
शासन के प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय प्रशासन कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम को जमीन हैंडओवर करेगा। नगर निगम को डंपिंग ग्राउंड के लिए जीडीए से 35 एकड़ जमीन लेनी है। निजी विकासकर्ता से जीडीए को 27 एकड़ जमीन फिलहाल मिली है। इसमें से 10 एकड़ जमीन का निस्तारण किया जा रहा है।

From: Amit Kumar <kumaramitg@yahoo.com>
To: CrossingsRepublikOwnersAndMembersAssociation-CROMA@yahoogroups.co.in; Mahagun Mascot <mahagunmascot@yahoogroups.com>; royalcliff@yahoogroups.com; RWA Crossings Republic Infra Society (CRIS) <gh7rwa.crossings@gmail.com>; crossings <crossings-republik@yahoogroups.com>; NEST RWA <nest.rwa@gmail.com>
Sent: Tuesday, May 15, 2012 8:22 PM
Subject: Re: [CROMA] News on Dumping Ground
 
Should we start sending letters to Ajam Khan with cc to Akhilesh?
Amit

--- On Tue, 5/15/12, mohit kalra <kalra.mohit@gmail.com> wrote:

From: mohit kalra <kalra.mohit@gmail.com>
Subject: [CROMA] News on Dumping Ground
To: "crossingsrepublikownersandmembersassociation-croma" <CrossingsRepublikOwnersAndMembersAssociation-CROMA@yahoogroups.co.in>, "Mahagun Mascot" <mahagunmascot@yahoogroups.com>, royalcliff@yahoogroups.com, "RWA Crossings Republic Infra Society (CRIS)" <gh7rwa.crossings@gmail.com>, "crossings" <crossings-republik@yahoogroups.com>, "NEST RWA" <nest.rwa@gmail.com>
Date: Tuesday, May 15, 2012, 5:32 AM

 
Seems DG issue is not on hold and progressing fast, with one part in Dundahera and another in Galand village.


डूंडाहेड़ा में ग्रामीणों ने रुकवाया डंप का काम

डूंडाहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन डंपिंग ग्राउंड का काम सोमवार को किसानों ने रुकवा दिया। यहां पिछले कुछ दिनों से जल निगम बाउंड्री बनवा रहा था। नगर आयुक्त जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों और कुछ अन्य लोगों ने विरोध के चलते काम रुकवाया है। अब यहां सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में विचार किया जा रहा है। जल्द ही काम फिर शुरू होगा। उधर, मंगलवार (आज) को नगर विकास मंत्री आजम खान ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर मीटिंग बुलाई है। इसमें जीडीए, नगर निगम और जल निगम के अफसरों को तलब किया गया है। 
नगर निगम डूंडाहेड़ा गांव के पास करीब 19 एकड़ जमीन पर डंप बना रहा है। काम के लिए जल निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है। नगर आयुक्त के आदेश के बाद 8-10 दिन पहले यहां बाउंड्री बनाने का काम शुरू हुआ था। 
लखनऊ में मीटिंग आज : नगर विकास मंत्री आजम खान ने गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड का स्टेटस जानने के लिए आज लखनऊ में मीटिंग बुलाई है। इसमें शामिल होने जीडीए, नगर निगम और जल निगम के अफसर जाएंगे। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आर. एस. दिवाकर के मुताबिक, इसमें डंप के लिए जमीन आदि के बारे में फैसला होगा। सिटी में 2 डंप बनाने का प्रस्ताव है। डूंडाहेड़ा में करीब 19 एकड़ जमीन पर डंप डिवेलप होना है। वहीं गालंद के पास डंप बनाने लिए बिल्डरों ने 10 एकड़ जमीन खरीदकर जीडीए को हैंडओवर की है।


RWAs and CROMA Team please share your next plan of action on dumping ground issue.




__._,_.___
Recent Activity:
For latest updates do visit official CROMA website at:
http://www.croma.org.in

Also, do register at the CROMA site, if not done already:
http://www.croma.org.in/member-registration/

[IMP: People posting ads for promotion of their business or of commercial-only nature will be banned/unsubscribed without any warning or clarification]
.

__,_._,___