इन 3 दिन चूके तो मौका नवंबर में
Story Update : Thursday, September 13, 2012 12:58 AM
ज्यादातर स्कूलों में 15 को खत्म हो जाएगी पंजीकरण tप्रक्रियागाजियाबाद। स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में एडमिशन के रजिस्ट्रेशन का आखिरी दौर चल रहा है। शहर के बड़े स्कूलों में दो दिन बाद रजिस्ट्रेशन क्लोज होने वाले हैं। स्कूलों में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला किया जाएगा। ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराने में पीछे रह गए अभिभावकों के पास कुछ दिन का ही मौका और है।बता दें कि नर्सरी के लिए स्कूलों में अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। गुरुकुल द स्कूल में सौ सीटों के लिए अब तक 550 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। प्रिंसिपल सीमा सहाय ने बताया कि 15 तक रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बाद इंट्रैक्शन के लिए अभिभावकों को बुलाया जाएगा। जितने अभिभावक इंट्रैक्शन में आएंगे, उन पर विचार किया जाएगा। वहीं, एनएच-24 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 25 तक रजिस्ट्रेशन होंगे। प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने बताया कि उनके यहां 300 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं, कविनगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में महज दस सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर को शुरू हुए हैं।डायरेक्टर अरुणाभ सिंह ने बताया कि उनके यहां नर्सरी में अपने ही स्कूल के प्री नर्सरी वाले बच्चों से सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में यहां अगले दो दिन में रजिस्ट्रेशन क्लोज हो जाएगा। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल जेके गौड़ ने बताया कि उनके यहां अब तक 100 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अभिभावकों के पास 15 सितंबर तक का मौका और है। सिल्वर लाइन में भी 15 सितंबर को रजिस्ट्रेशन क्लोज हो जाएंगे।
Sent on my BlackBerry® from Vodafone
Rgds... Anurag Jain
Crossing Main, CR
Flat No. 1053
(M)- 09654460135
http://www.croma.org.in
Also, do register at the CROMA site, if not done already:
http://www.croma.org.in/member-registration/
[IMP: People posting ads for promotion of their business or of commercial-only nature will be banned/unsubscribed without any warning or clarification]